महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डेरोली अहीर से चोरों ने सामान चोरी कर लिया। विद्यालय प्राचार्या सरोज बाला ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अप्रैल को विद्यालय के कर्मचारी विनोदीलाल को सूचना दी कि विद्यालय के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है, जब विनोदीलाल ने स्कूल में आकर देखा तो विद्यालय के कमरों के ताले टूटे हुए थे। स्कूल में मिड-डे-मील का भरा हुआ एक सिलिंडर, एक गैस रेगुलेटर, पांच गेहूं के कट्टे, दो पंखे, एक इंन्वर्टर, एक बैटरी, एक एलईडी टीवी चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज किया है।