नारनौल। निजामपुर रोड पर फ्लाईओवर पर एक मोपेड चालक को कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शिकायत में पाटन हाल आबाद झुग्गी बस्ती नई अनाज मंडी निवासी धर्मवीर ने बताया कि उसका भतीजा रणजीत शुक्रवार देर सायं करीब आठ बजे अपनी मोपेड लेकर अपनी झुग्गी बस्ती से रेलवे फ्लाई ओवर से सिंघाना बाइपास की ओर जा रहा था। वह भी उसके पीछे-पीछे था। इस दौरान सामने से आ रहे एक कार चालक ने उसके भतीजे रणजीत की मोपेड को सीधी टक्कर मार दी, जिससे उसका भतीजा उछलकर उस कार के सीसा पर जा लगा। इस दुर्घटना में मोपेड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार चालक अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।