फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर चार दुकानों में चोरी

Sat, 04 Feb 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। बीती रात कांटी बस स्टैंड पर चाेरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर दुकानों में रखे पांच गैस सिलिंडर और परचून सामान चोरी कर ले गए। सुबह आसपास के दुकानदारों ने चोरी की सूचना दुकान मालिकों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने पुलिस को चोरी की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानों का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सैदपुर निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि बीती रात रोजमर्रा की तरह अपनी-अपनी दुकानों को बंद करके गए थे लेकिन सुबह आकर देखा तो दुकानों के ताले टूट हुए थे। इन चार दुकानों में दो दुकान परचून के सामन व दो चाय के खोखे थे। जिसमें चोरों ने कांटी निवासी अशोक कुमार व गजेंद्र तथा सैदपुर निवासी पृथ्वी सिंह की दुकानों से एक-एक सिलिंडर व परचून का सामान चोरी कर ले गये। वहीं कृष्ण कुमार के खोखे से दो गैस सिलिंडर चूरा कर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानों का निरीक्षण कर दुकान मालिकों की शिकायत पर चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि बस स्टैंड से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी स्थापित होने के बावजूद भी चोरों के हौंसले इतने बुलंद रहें कि एक ही रात में चार दुकानों में सेंध लगाकर रफूचक्कर हो गए। चोरी की घटना को लेकर दुकानदारों में काफी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें