नारनौल। युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की टीम ने गोसेवा की पहल की। उन्होंने ढाणी बाठोठा से हरे चारे से भरी पिकअप राजस्थान के रायपुर पाटन स्थित गोशाला पहुंचाई। वहां चारे को मशीन से कटवाकर गायों को खिलाया गया। मंजीत गुणवाल ने कहा कि गर्मी में पशुओं को हरे चारे की अधिक जरूरत होती है। संवाद