फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवक पर चाकू से किया वार, घायल

Sun, 04 Jun 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के सिंघाना रोड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में घूमने आए युवकों के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट कर चाकू से घायल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध घायल युवक ने शहर थाना पुलिस में एक नामजद सहित दाे अन्य खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोहल्ला केशव नगर निवासी मनीष ने बताया कि वह शुक्रवार सायं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में घूमने के लिए आया था। जहां उसे उसका दोस्त केशव नगर निवासी तिलक मिल गया। इस दौरान तीन युवक आए और तिलक को मारने लगे। इनमें एक युवक ने दूसरे युवक से कहा कि चाकू निकाल, जिस पर तिलक वहां से भाग गया। इसके बाद उक्त युवक ने उससे कहा कि उसने इंस्टाग्राम पर उसके खिलाफ फालतू बोला था। युवक दीपक शूटर कारोता ने उसे थप्पड़-मुक्के मारे। इस पर उसने उनको धक्का मारा और अपने आप को बचाने की कोशिश की तो दीपक शूटर ने दूसरे युवक से चाकू लेकर उसके पेट में मारा। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर युवक भाग गए। परिजनों व अन्य लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीपक शूटर सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें