फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विश्वविद्यालय में सिंगल विंडो पूछताछ का कुलपति ने किया उद्घाटन

Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय(हकेंवि) में विद्यार्थियों के लिए सिंगल विंडो पूछताछ काउंटर की शुरूआत की गई। सिंगल विंडो पूछताछ काउंटर का उद्घाटन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों व आमजन की सुविधा के लिए सिंगल विंडो पूछताछ काउंटर की शुरूआत की गई है। इससे विद्यार्थियों को प्रवेश, परीक्षा, फीस, छात्रवृत्ति आदि की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की अलग-अलग शाखाओं में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। एक ही जगह पर विद्यार्थियों की सभी शंकाओं का समाधान करने में यह मददगार साबित होगी। विद्यार्थियों व आमजन की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शुरू किया गया सिंगल विंडो पूछताछ काउंटर सभी कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कौशिक, प्रो. अजय कुमार बंसल, डॉ. सुमित कुमार सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें