सतनाली। एकादशी पर बाबा भैरव का मेला लगाया गया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 51 हजार रुपये की कुश्ती चिराग गोदड़ी और अंकित थारा मनोटी रोहतक के बीच हुई जो बराबरी पर रही।
मंदिर कमेटी के प्रधान राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बाबा भैरव के मेले में 51 रुपये से लेकर 51 हजार रुपये तक कुश्ती प्रतियोगिता करवाई गई। 21 हजार रुपये की कुश्ती भी बराबरी पर रही। 11 हजार रुपये की कुश्ती में सुमित दादरी ने बाजी मारी।
अनेक छोटी कुश्तियों का आयोजन भी किया जाएगा। मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव की ओर से विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया। मेले की अध्यक्षता धर्मबीर गोठवाल ने की।
विशिष्ट अतिथि मार्केट कमेटी के चेयरमैन भागीरथ सिंह शेखावत, नरेश सिंह शेखावत, विक्रम मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इसके साथ साथ सतनाली में बाबा भैरू मंदिर में मेले का आयोजन भी किया गया। मेले में आसपास गांवों श्रद्धालु ने बाबा भैरव के मंदिर में तेल और अन्न चढ़ाकर मन्नत मांगी।
खेल प्रतियोगिता के अवसर पर बजरंग पारीक, सेठ ताराचंद, दिवान सिंह, कैलाश मास्टर, कोच अनिल शेखावत, मुन्नीलाल, घीसाराम, जगदीश शेखावत मौजूद रहे।