फोटो 7 नारनौल में भाजपा कार्यकर्ता पौधरोपण करते हुए। स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। स्लम एरिया टैलेंट इंदिरा कॉलोनी में पढ़ने वाले बच्चों के साथ दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्म दिवस पर पौधरोपण किया गया।
इसमें सभी ने पौधरोपण करके मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की लंबी उम्र की कामना की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव मौजूद रहे। जिला महामंत्री किशन लाल सैनी ने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाए रखते हैं। पूर्व प्रवक्ता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सुरेन्द्र जैन ने कहा कि पौधारोपण के साथ इसके संरक्षण पर भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शिवरतन, जिला महामंत्री किशन लाल सैनी, पूर्व जिला प्रवक्ता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सुरेंद्र जैन, शिव कुमार मित्तल, अतर सिंह, हनी गुप्ता आदि मौजूद थे।