फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी के लिए सीहमा में सीवरेज लाइन डालने का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीहमा। बस स्टैंड सीहमा से पूर्व बाछौद मोड़ के पास गंदे पानी की निकासी का प्रबंध कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि घरों से निकलने वाले गंदे पानी के सड़क पर बहने और तेज गति से निकलते वाहनों से गंदे पानी के छींटे पैदल राहगीरों के कपड़े खराब करते थे। इसको लेकर लोगों ने नाला बनाने की मांग को लेकर प्रशासक के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जिसके बाद शुक्रवार को सीहमा बीडीपीओ के आदेश पर गंदे पानी की निकासी के लिए सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया। कार्य शुरू होने पर मोहल्ला निवासी कंवर सिंह, हरीओम जिलेदार, एडवोकेट हेमंत, अजीत सिंह, राहुल, वेदप्रकाश, देवेंद्र सिंह, विनोद जांगिड़ ने खुशी जाहिर की। एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली कार्यालय के पास सीहमा कनीना सड़क मार्ग पर बने घरों के गंदे पानी की निकासी को लेकर बड़ी समस्या थी। अब डेढ़ फीट चौड़ा सीमेंट का पाइप जगमाल सिंह के घर से बीकानेर स्वीट हाउस तक जमीन में दबाकर गंदे पानी की निकासी का स्थायी समाधान किया जा रहा है। जिससे घरों का गंदा पानी अब सड़क पर नहीं बहेगा तो सड़क भी बार बार नहीं टूटेगी। गंदे पानी की निकासी के लिए सीवरेज लाइन डाले जाने पर लोगों ने बीडीपीओ सीहमा प्रशासक व एसडीओ सीहमा महेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें