महेंद्रगढ़। श्री मती हस्ती देवी जनकल्याणार्थ समिति की ओर से चलाए जा रहे पर्यावरण सखी कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को एक पौधा मां के नाम के तहत समिति संरक्षक माता बिमला देवी की देखरेख में शहर के हुड्डा पार्क में पौधरोपण किया गया।
इसमें पर्यावरण सखियों ने भी पौधरोपण कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। इस दौरान हुड्डा पार्क के साथ-साथ गांव पाली व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी पौधरोपण अभियान चलाया गया। समिति संरक्षक बिमला देवी ने कहा कि जब हम एक पौधा मां के नाम से लगाएंगे तो भावनात्मक जुड़ाव होने से उस पौधे की देखभाल, सिंचाई एवं सुरक्षा के प्रति सतर्कता रखेंगे।