फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम की मार, अब आंखों व त्वचा पर पड़ने लगा असर

Wed, 22 May 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पिछले एक सप्ताह से 45 डिग्री से अधिक चल रहे तापमान का असर अब लोगों की सेहत पर आने लगा है। नागरिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में 2730 ओपीडी हुई है। इनमें से अधिकांश आंखों में जलन व त्वचा संबंधित परेशानी, उल्टी व दस्ते से परेशान लोग पहुंच रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 50 से अधिक आंखों से संबंधित परेशानी लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में इस समय प्रतिदिन औसतन 500 से अधिक ओपीडी हो रही हैं। इसमें से करीब 200 से अधिक त्वचा, आंखों की जलन व दस्त-उल्टी के केस आ रहे है। सोमवार को अधिकतम तापमान 46 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
200 से अधिक उल्टी, दस्त के रोगी
विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय बढ़ते तापमान के कारण त्वचा व आंखों पर अधिक धूप एवं गर्मी का प्रभाव पड़ रहा है। भीष्ण गर्मी व लू चलने के कारण त्वचा रोग, आंखा में जलन, उल्टी, दस्त की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले एक सप्ताह में ओपीडी का आंकड़ा 2730 रहा। चिकित्सकों व विशेषज्ञों का कहना है कि धूप से बचने के लिए आंखों पर चश्मा लगाएं व पूरी बाजू के सूती कपड़ों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

उल्टी व दस्त से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी का प्रयोग करें। नींबू पानी व पौष्टिक आहार के साथ-साथ मौसमी फलों का जूस प्रयोग करें। घर से बाहर निकलते समय चश्मे का प्रयोग करें जिससे आंखों से सीधे गर्म हवा न लगे। डायरिया, टाइफाइड, त्वचा संक्रमण आंखों में जलन होने की भी आशंका रहती है। स्वच्छ खानपान, धूप से बचाव व कुछ सावधानियां बरत कर गर्मी का मुकाबला किया जा सकता है।
विज्ञापन

-आरएमओ डॉ. अभिषेक सैनी, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें