मौसम में एक बार फिर करवट बदली है। पिछले दो दिनों से अच्छी धूप खिलने के बाद रविवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। जिससे तापमान में भी गिरावट व बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
बता दें कि तेज धुंध के बाद वीरवार से धूप खिलने से लोगों को ठंड़ से राहत मिल रही थी, लेकिन शनिवार से सुबह अचानक धुंध आने से मौसम में बदलाव दिखाई दिया। रविवार को भी सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे। जिससे में तापमान में भी गिरावट व बढ़ोतरी देखी गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया था, लेकिन रविवार को बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट व अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विभाग के अनुसार इस समय गेहूं, सरसों व चने की खेती के लिए बारिश की आवश्यकता है।