फोटो संख्या:56- कनीन के वार्ड नंबर दो में सड़क पर बहता होली वाला जोहड़ का गंदा पानी--स्रोत-कस्ब
कनीना। वार्ड नंबर 2 में स्थित होली वाले जोहड़ से निकल रहा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
एक महीने से जोहड़ का पानी आम रास्तों पर फैलने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और महिलाओं को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद दीपक चौधरी ने कहा कि दीपावली के अवसर पर जहां एक ओर सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जलभराव प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर रहा है।
उन्होंने बताया कि कई बार पालिका प्रशासन को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने बताया कि होली वाले जोहड़ की छटाई के लिए टेंडर जारी हो चुका है लेकिन जब तक यह कार्य शुरू नहीं होता, तब तक अस्थाई रूप से जल निकासी की व्यवस्था की जानी चाहिए।