फोटो नंबर- 04पेयजल लीकेज लाइन को ठीक करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारी को ज्ञापन सौंप
नांगल चौधरी। स्थानीय वार्ड-13 में लंबे समय से पेयजल लाइन लीकेज है। इस कारण पानी सड़क पर जमा रहता है और आसपास के घरों की दीवारों में पानी रिसने लगा है। इससे मकानों की नींव और दीवारें कमजोर होने का खतरा पैदा हो गया है।
इससे परेशान होकर वार्ड के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ के नाम ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगों ने पेयजल लाइल लीकेज को जल्दी ही ठीक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पाइपलाइन से पानी का रिसाव हो रहा है। वार्डवासियों ने बताया कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मकानों को भारी नुकसान हो सकता है। संवाद