फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वयं का अस्तित्व खो रही गांव की ऐतिहासिक धरोहर सराय

विज्ञापन
फोटो संख्या:63- बाबा सदाराम मंदिर---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव की ऐतिहासिक धरोहर ने किसी समय गांव को पहचान दिलाई और आज वह स्वयं का अस्तित्व खो रही है। गांव मालड़ा ऐतिहासिक गांव है जो पांच सदी पूर्व के समय से संबद्ध रखता है। इस गांव में पांच सदी पुरानी एक सराय के अवशेष हैं जबकि कुछ कुएं, जोहड़ और मंदिर भी बने हुए हैं।
विज्ञापन


गांव मालड़ा माल सिंह ने पांच सदी पूर्व बसाया था और उस दौरान बीच रास्ते में विश्राम करने के लिए पटियाला रियासत के राजा ने गांव में सराय का निर्माण कराया। उस दौरान सराय में 3 दरवाजे और 52 कमरे बनाए गए। यह सराय करीब 52 घरों की जगह को घेरे हुए है।
राजतंत्र समाप्त होने पर लोगों ने सराय को आपस में बांट लिया और हर परिवार को एक कमरा विरासत के रूप में मिला। लेकिन कोई भी परिवार को कमरे को संभाल नहीं पाया और कमरों को तोड़कर अपने घर बना लिए।
विज्ञापन

वर्तमान में सराय दरवाजे भी टूट चुके हैं और अब सराय के अवशेष ही देखने को मिल रहे हैं। आज भी यह सराय गांव की पहचान बनी हुई है। गांव को जिस सराय ने पहचान दिलाई आज वह सराय अपने अस्तित्व को खो रही है।
इनके साथ ही गांव का बाबा सदाराम मंदिर आस्था का मुख्य केंद्र है। हर साल मंदिर में मेला लगता है और दूर स्थानों से भी भक्तजन यहां पर शीश नमाने आते हैं। इनके साथ बाबा जोहड़िया का मंदिर भी ग्रामीणों के लिए आस्था का स्वरूप है।

विरासत की कहानी-लोगों की जुबानी
हमारे गांव की सराय और कुएं हमारी पहचान हैं। ये धरोहरें हमें अपने पूर्वजों की मेहनत और इतिहास की याद दिलाती हैं। अब इस सराय को बचाने के लिए प्रयास जारी है। फिलहाल इसके अवशेषों को संजोने के लिए पंचायत को कुछ करना चाहिए।
-मुन्नी देवी, ग्रामीण
-
बाबा सदाराम मंदिर में रोजाना होने वाला सत्संग गांव में आध्यात्मिक वातावरण बनाए रखता है। यहां आकर मन को शांति मिलती है और सभी महिलाओं के साथ बैठकर भजन करने से समय भी व्यतीत हो जाता है। सालों से सत्संग प्रक्रिया चल रही है।
-मिश्रो देवी, ग्रामीण

गांव में कुआं व जोहड़ हैं। ये काफी प्राचीन हैं और पहले समय इनसे ही ग्रामीणों की प्यास बुझती थी। आज भी ये जोहड़ और कुएं उस समय की याद दिलाते हैं जो पूर्वज हमें बताते थे। इनको देखकर उस समय का अहसास अनुभव किया जा सकता है। -सुजान मालड़ा, ग्रामीण

गांव की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरें आज पहचान और गौरव का प्रतीक बनी हुई हैं। यही विरासत गांव को विशेष बनाती है और लोगों को अपनी संस्कृति पर गर्व करने का अवसर प्रदान करती है।-विरेंद्र सिंह, ग्रामीण

फोटो संख्या:63- बाबा सदाराम मंदिर---संवाद

फोटो संख्या:63- बाबा सदाराम मंदिर---संवाद

फोटो संख्या:63- बाबा सदाराम मंदिर---संवाद

फोटो संख्या:63- बाबा सदाराम मंदिर---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें