फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कुलपति ने दिया शोध और व्यक्तित्व विकास पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दो सत्रों में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों का अभिमुखीकरण हुआ। कुलपति प्रो. (डॉ.) टंकेश्वर कुमार ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, शोध और व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया। उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक, शोध एवं छात्र कल्याण व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि प्रो. उषा अरोड़ा ने विद्यार्थियों से अनुशासन, सकारात्मक दृष्टिकोण और सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें