फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की एकता ही हमारी ताकत, जड़ों से जुड़े रहना जरूरी : कुलदीप शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मोहल्ला चौधरियान स्थित श्री गौड़ ब्राह्मण सभा में वीरवार को बतौर अतिथि हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित कुलदीप शर्मा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों से मुलाकात की। सभा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश मेहता एडवोकेट ने की।
विज्ञापन

राकेश मेहता एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में एकता बनाए रखना बेहद जरूरी है। गौड़ ब्राह्मण सभा सभी को साथ लेकर चलने और समाज को संगठित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
पं. कुलदीप शर्मा ने कहा कि समाज हमारी जड़ें हैं और इन जड़ों को मजबूत बनाए रखने के लिए समय-समय पर उनमें खाद-पानी डालते रहना चाहिए। जिस प्रकार जड़ों से ही पेड़ को ताकत मिलती है, उसी प्रकार समाज ही व्यक्ति की शक्ति का आधार होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी नेता की असली ताकत उसका अपना समाज होता है जो व्यक्ति अपने समाज के काम नहीं आता, वह किसी के भी काम का नहीं है।
इस दौरान सवर्ण समाज एकता मंच के जिला संयोजक खेमचंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा में भी सवर्ण आयोग के गठन की पैरवी करने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, अखिल भारतीय भगवान परशुराम वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य किशन वशिष्ठ, महेंद्र कौशिक, श्याम सुंदर शर्मा, अनुप कौशिक, सुनील शर्मा, डॉ. धीरज शर्मा, कृष्ण ठेकेदार, मनीष वशिष्ठ, कृष्ण शर्मा और अशोक शर्मा बुचोली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें