फोटो संख्या:72- गांव सिसोठ में माता भूरा भवानी मंदिर में भजन करती महिलाएं-स्रोत--आयोजक
महेंद्रगढ़। माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में गांवों की महिलाएं सुबह-शाम मंदिर में भजन- कीर्तन करने के लिए पहुंच रहीं है। प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया ने बताया माता भूरा भवानी मंदिर में पिछले सात वर्ष से मंदिर में अखंड ज्योत जल रही है।
महेंद्रगढ़ शहर से कई श्रद्धालु माता रानी की जय जयकार बोलते हुए मंदिर परिसर में पहुंच रहे है। उन्होंने बताया कि माता भूरा भवानी के दर पर जो सच्चे मन और श्रद्धा भाव से आता है। माता उनकी मनोकामना जरूर पूरी करती है महिलाएं सुबह- शाम को मंदिर में माता रानी के भजन कीर्तन कर गुणगान करती रहती है।