फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं को अपने परिवार और मतदाताओं को वोट डालने के लिए दिलाया संकल्प

Wed, 17 Apr 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हानी में आयोजित  कार्यक्रम में मुख्यातिथि को सम्मान
विज्ञापन
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में मंगलवार को निर्वाचन आयोग नारनौल के सौजन्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदान दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में स्वीकार करने का आह्वान किया। इसके बाद महाविद्यालय की सभी छात्राओं को अपने परिवार और मतदाताओं को वोट डालने के लिए संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने छात्राओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्त्व को समझाते हुए छात्राओं को मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम सुरेंद्र सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दलबीर सिंह दुग्गल नायब तहसीलदार ने शिरकत की। दलबीर सिंह दुग्गल ने छात्राओं को नया मतदाता पत्र बनवाने की प्रक्रिया, योग्यता व नियम आदि की सामान्य जानकारी दी। कानूनगो राजपाल द्वारा लोकसभा चुनाव- 2024 विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने सक्रिय भागीदारिता का निर्वहन करते हुए अपना ज्ञानवर्धन किया। छात्रा अंकिता ने अपना पहला वोट डालने की उत्सुकता को कविता के माध्यम से अभिव्यक्त किया। जिला प्रशासन महेंद्रगढ़ के साथ आए हुए बच्चों ने मतदाता जागरूकता एवं मेरा पहला वोट देश के नाम विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें