फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 2019 की अपेक्षा इस बार 2.94 प्रतिशत कम हुआ मतदान

Sun, 26 May 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत इस बार 2.94 प्रतिशत कम रहा है। इस बार महेंद्रगढ़ विधानसभा के अपने गत लोकसभा चुनाव में हुए 71.24 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। हालांकि 68.3 प्रतिशत मतदान के साथ इस बार भी जिले की चार विधानसभा क्षेत्र में महेंद्रगढ़ पहले पायदान पर है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में अटेली विधान सभा 72.43 प्रतिशत मतदान कर जिले में अव्वल रही थी। इस बार महेंद्रगढ़ के अव्वल रहने का मुख्य कारण है कि यहां दो प्रमुख पार्टियों के लोकसभा उम्मीदवार महेंद्रगढ़ शहर से ही थे। इंडिया गठबंधन की ओर से शहर निवासी राव दान सिंह को कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। जननायक जनता पार्टी की ओर से राव बहादुर सिंह को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा गया था। राव दान सिंह हाल ही में विधायक रहे हैं व राव बहादुर सिंह भी क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं। दोनों के समर्थकों ने महेंद्रगढ़ विधानसभा के मतदान प्रतिशत को जिले में अव्वल बना दिया है। हालांकि वर्ष 2019 की तुलना में इस बार 2.94 फीसदी मतदान कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें