फोटो 10 मेले में आमजन को ठंडा मीठा पानी पिलाते अध्यापक। प्रवक्ता
नारनौल। क्षेत्र में आयोजित बाबा गोबिंद दास मेले के अवसर पर प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट की ओर से अकबरपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर श्रद्धालुओं और राहगीरों को जल सेवा प्रदान की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष बाबा गोबिंद दास मेले के अवसर पर छबील लगाकर जल सेवा की जाती है। इस सेवा कार्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर की प्राचार्या सीमा यादव के नेतृत्व में अध्यापकों और कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए श्रद्धालुओं को ठंडा और मीठा पानी पिलाया। संवाद