फोटो 11गांव बड़कोदा की चौपाल में तिरंगा स्थापित करते मेजर जनरल अरविंद यादव।स्रोत ग्रामीण
नारनौल। बड़कोदा गांव की चौपाल में ग्राम पंचायत ने तिरंगे की स्थापना की। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के मेजर जनरल अरविंद यादव मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर उनका नागरिक अभिनंदन भी किया गया। मेजर जनरल के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों व युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें खुली गाड़ी में मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ गांव में लाया गया। मेजर जनरल अरविंद यादव ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। कार्यक्रम में विकास बड़कोदा, हनुमान मास्टर, सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र, जितेंद्र पंच महिपाल, पंच रामावतार, राजेंद्र, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद