फोटो नंबर- 19चाय की दुकान पर चाय व कॉफी के दाम में बढ़ोतरी की लगाई गई सूची। संवाद
नारनौल। गैस की किल्लत के कारण एक तरफ जहां छोटे कारोबारों को बंद करने तक की नौबत आ गई है। वहीं दूसरी ओर कुछ दुकानदारों ने दाम बढ़ा दिए हैं। चाय व कॉफी के दाम में 5 रुपये, समोसे व कचौरी में 10, पक्की हुई सब्जी में 20 और रोटी के दाम में 3 से 5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
इसके अलावा, युद्ध के चलते महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग बाधित होने से खाद्य तेलों के आयात-निर्यात भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे उनकी मांग पर प्रभाव पड़े हैं। खाद्य तेलों में सबसे ज्यादा प्रयोग रिफाइंड व सरसों तेल का प्रयोग किया जाता है। इससे सरसों व रिफाइंड में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
किराना स्टोर संचालक रमेश कुमार, हरि सिंह और संतोष कुमार ने बताया कि रिफाइंड तेल की आपूर्ति प्रभावित होने से सरसों तेल की खपत अधिक हुई है। इससे दोनों के दाम बढ़ गए हैं। फिलहाल 1 लीटर सरसों तेल 140 रुपये और 750 मिली. रिफाइंड तेल 135 रुपये के भाव पर बाजार में उपलब्ध है।
बॉक्स
गैस की किल्लत के कारण दुकान बंद करने की नौबत आ गई है। पुराने स्टॉक से ही काम कर रहे हैं जो खत्म होने वाला है। वहीं गैस के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है जिस कारण मजबूरन चाय व कॉफी के दाम बढ़ाने पड़े।
-जयसिंह, दुकानदार, सिंघाना रोड
बॉक्स
गैस की किल्लत के साथ-साथ तेल के भाव में भी बढ़ोतरी हुई है। इस कारण कचौरी के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी करनी पड़ी।
-ज्ञान सिंह, दुकानदार, मानक चौक