फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल नर्सरियों में एक सप्ताह में पूरी होगी ट्रायल व प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
फोटो संख्या:61 शहर ​स्थित खेल स्टेडियम, जहां संचालित की जा रही नर्सरी। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले की सभी खेल नर्सरियों में अगले सप्ताह ट्रायल व प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। इसके लिए खेल अधिकारी की ओर से नर्सरी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने वाली नर्सरियों को प्रशिक्षण शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एक अप्रैल से ही सभी नर्सरियों में प्रवेश व ट्रायल की प्रक्रिया चल रही हैं और अब दोनों ही प्रक्रिया संपन्न होने वाली हैं। नए सत्र में जिला में 35 खेल नर्सरियां आवंटित हुई हैं और अब सभी में प्रवेश की प्रक्रिया अगले सप्ताह पूरी हो जाएगी।
जिले में एथलेटिक्स, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल, कुश्ती, कराटे, खो-खो व अन्य प्रकार के खेलों की नर्सरियां आवंटित की गई हैं। कोच अब दो घंटे सुबह और तीन घंटे शाम को अभ्यास करवाएंगे।
विज्ञापन

इस अवधि में खिलाड़ी खेल किट में अभ्यास करेंगे और कोच प्रतिदिन खिलाड़ियों की हाजिरी दर्ज करेंगे। अगर कोई खिलाड़ी नियमित अभ्यास नहीं करता है तो 10 दिन में उसका नाम काटकर रिजर्व सूची के खिलाड़ी को दाखिला देंगे।
-
वर्जन:
जिले में 35 नई और अन्य पुरानी नर्सरी के कोच को नियमित अभ्यास कराने के निर्देश दिए गए हैं। दाखिला प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब अगले सप्ताह से सुबह-शाम प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।-नरेंद्र कुंडू, डीएसओ, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें