महेंद्रगढ़। वसंत पंचमी के आगमन के साथ शहर के कपड़ा बाजार में रौनक लौट आई है। 23 जनवरी को वसंत पंचमी के पर्व से विवाह व अन्य मांगलिक आयोजनों की शुरुआत हो रही है जिसके चलते फरवरी तक शादियों के कई शुभ मुहूर्त तय हैं। इसका सीधा असर कपड़ा बाजार पर देखने को मिल रहा है।
शहर के परशुराम चौक, बालाजी चौक, सिनेमा रोड पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। विशेषकर शादी-विवाह के लिए खरीदारी करने वाले ग्राहक बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं। पहले जहां ग्राहक केवल जरूरत भर की खरीदारी कर रहे थे, वहीं अब शादी का लेकर जमकर खरीददारी कर रहे है।
ठंड के चलते कुछ समय के लिए बाजार में सुस्ती आ गई थी लेकिन वसंत पंचमी के बाद मांग में अच्छा उछाल आया है। उन्होंने कहा कि सिल्क साड़ी, लहंगे, सूट के साथ-साथ वेस्टर्न कोट व ब्लेजर की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। दुकानों पर नई वैरायटी मंगाई गई है ताकि ग्राहकों को अधिक विकल्प मिल सके।
बॉक्स
साड़ियों का कारोबार अच्छा चल रहा है। सूट, साड़ी, लाचे, लहंगे में सभी तरह की वैरायटी है व उचित रेट पर मिल रही है। इस बार साड़ियों में सिल्क की मांग अधिक बनी हुई है। -देवेंद्र मेहता, दुकानदार
बॉक्स
बाजार में कपड़ो का कारोबार अच्छा चल रहा है। फरवरी में शादी को लेकर बाजार में अच्छी चहल-पहल है। सिल्क की साड़ियों की अधिक मांग हो रही है। कोट-पेंट में इंडोवेस्ट्रन की भी अधिक मांग हो रही है। -प्रदीप महेता, दुकानदार
फोटो संख्या:65 दुकान में साड़ी खरीदती महिलाएं। संवाद
फोटो संख्या:65 दुकान में साड़ी खरीदती महिलाएं। संवाद