फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में नैक मूल्यांकन टीम द्वारा महाविद्यालय की आधारभूत संरचना, ढांचागत सुविधाओं और दस्तावेजों का गहनता से मूल्यांकन किया गया। प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि नैक द्वारा उच्चतर शिक्षा संस्थानों को ग्रेडिंग देता है। उसी तर्ज पर महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया है। इसके आधार पर ही महाविद्यालय की गुणवत्ता तय होगी। नैक की टीम ने मूल्यांकन को लेकर यह निरीक्षण महाविद्यालय में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और अकादमिक, प्रशासनिक और अन्य गतिविधियों का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से किया गया है। नैक टीम ने कंप्यूटर लैब, क्लासरूम व परीक्षा भवन समेत अन्य जगहों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण में महाविद्यालय के विभिन्न विद्यार्थियों के कल्याणार्थ प्रकोष्ठ क्लबों और अभिलेखों का सम्यक व सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। इस दौरान नैक मूल्यांकन के पैरामीटर को ध्यान में रखते हुए टीम सदस्यों ने सकारात्मक संकेत दिया। साथ ही महाविद्यालय के टीम को सुझाव देते हुए उन बिंदुओं को भी रेखांकित किया, जिस पर और सावधानीपूर्वक प्रयत्न करने की जरूरत है।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि महाविद्यालय के मूल्यांकन के लिए एक हजार नंबर तय किए गए हैं। नये नियमों के अनुसार जिसमें 700 नंबर पहले के पांच सालों की सभी गतिविधियों को आनलाइन जमा करवा दिया गया था, बाकी 300 नंबर का इन दो दिनों के दौरान मूल्यांकन किया गया है।

वे सात बिंदु जिन पर मूल्यांकन हुआ:
पाठ्यक्रम पहलू, शिक्षण व अध्ययन और मूल्यांकन, अनुसंधान परामर्श, संसाधन, छात्र समर्थन और प्रगति, शासन और नेतृत्व, नवीनता और सर्वश्रेष्ठ प्रणालियां शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें