फोटो संख्या:82- अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शंकर मार्केट में फ्लैक्स बोर्ड को उठाकर लेकर जाता
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर में लगे फ्लैक्स बोर्ड को हटाया गया। अभियान के दौरान नपा की टीम ने शहरवासियों से शहर को सुंदर बनाने में नपा के सहयोग की अपील भी की। नगर पालिका सचिव प्रशांत ने बताया कि नगर पालिका की ओर से सोमवार को दोपहर दो बजे दो ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया।
नपा की टीम ने अभियान नगर पालिका के गेट से शुरू करके, शंकर मार्केट, शॉपिंग काॅम्प्लेक्स, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड मार्ग पर अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दुकानों के बाहर लगे व सार्वजनिक स्थानों पर लगे फ्लैक्स बोर्ड को हटाया गया। इसके अलावा कैरेट, बैंच, तख्त सहित अन्य सामान काे जब्त कर नपा कार्यालय में पहुंचाया गया। यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। दुकानदार व रेहड़ी चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपना सामान का दुकानों के बाहर निर्धारित स्थान पर रखे। शहर को सुंदरीकरण करने में नगर पालिका का सहयोग करें।
फोटो संख्या:82- अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शंकर मार्केट में फ्लैक्स बोर्ड को उठाकर लेकर जाता