फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला मुख्यालय की मांग को लेकर टीम ने सतनाली क्षेत्र के लोगों को दिया निमंत्रण

Fri, 19 Jul 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- सतनाली में जिला मुख्यालय को लेकर ग्रामीणाें से मिलते समाजसेवी बलवान फौजी-- स्रो
विज्ञापन
सतनाली। महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर चल रहे जनसंपर्क अभियान के तहत वीरवार को सतनाली क्षेत्र के लोगों को निमंत्रण दिया। संघर्ष कमेटी सदस्यों ने गांव पथरवा, जवाहर नगर, नंगला, ढाणी कुम्हारन, श्यामपुरा, ढाणी जड़वा, सतनाली, सतनाली बास व ढाणा में ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए 10 अगस्त से होने वाले आंदोलन में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

जनसंपर्क अभियान के दौरान मंच संचालन समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी सरकार से महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय स्थापित करवाने की मांग को समर्थन का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने टीम का पगड़ी पहनाकर स्वागत कर आंदोलन में भाग लेने का आश्वासन दिया हैं। समाजसेवी बलवान फौजी ने बताया कि जब तक जिला मुख्यालय की मांग पूरी नहीं हो तो जाती संघर्ष जारी रहेगा। जिला मुख्यालय नहीं मिल जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर डॉ. धर्मबीर पायगा, हवलदार राकेश बेरी, जगदेव फौजी, प्रमोद फौजी बलायचा, सतबीर फौजी पायगा, दीपक फौजी सुरजनवास, जयप्रकाश धोली, राहुल यादव धोली, संदीप शास्त्री, संदीप झूक, सत्यवान सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें