फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मंडी के एक और व्यापारी से टीम ने की पूछताछ

Sat, 22 Feb 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 19आयकर विभाग की टीम द्वारा छापेमारी के दौरान दुकान के बाहर तैनात बीएसएफ जवान। सं
विज्ञापन
नारनौल। शहर के चीनी और घी के व्यापारी के दुकान और घर में आयकर विभाग की टीम की रेड दूसरे दिन भी जारी रही। बताया जाता है कि मंडी के एक और व्यापारी से भी टीम के अधिकारियों ने काफी देर तक पूछताछ की है।
विज्ञापन

व्यापारी हितेष मदान के घर और दुकान पर रेड वीरवार सुबह करीब 8 बजे से शुरू हुई थी। इसके बाद दिनभर रेड जारी ही रही। रात में भी पंचकुला से आए आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम व्यापारी के घर और दुकान में ही रहे और कागज की जांच में जुटे रहे। शुक्रवार को दोपहर के समय प्रतिष्ठान के अंदर से एक अधिकारी बाहर आया। उन्होंने मीडिया कर्मियों से आई कार्ड मांगे। उन्होंने जानकारी देने व कारण बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने इतना ही बताया कि यह मुख्य फर्म नहीं है। मुख्य फर्म तो और ही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस व्यापारी का संबंध उन फर्मों के साथ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें