फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक दिन में 10 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को कम करने के लिए टीकाकरण के कवरेज को बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। 31 दिसंबर तक चलने वाले हर घर दस्तक अभियान ने अब जोर पकड़ लिया है। वीरवार को जिला में एक ही दिन में 10 हजार से अधिक टीका लगाने का लक्ष्य पार किया है। सभी नागरिक सुनिश्चित करें कि एक सप्ताह के अंदर-अंदर टीका जरूर लगवा लें।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश अनुसार नए साल से जिन लोगों ने टीका नहीं लगाया है उन पर कई जगह पर पाबंदी लग सकती है। ऐसे में सभी नागरिक यह सुनिश्चित करें कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं।
उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन वायरस और भी तेजी से फैलता है। ऐसे में हमें कोरोना व्यवहार भी लगातार अपनाने की जरूरत है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में लगभग 1.30 लाख ऐसे नागरिक हैं जिनको दूसरी डोज लगनी है। यह सभी नागरिक तुरंत प्रभाव से टीका लगवाएं। ऐसे में लगभग 85 हजार के आसपास ऐसे नागरिक हैं जिन्होंने एक भी डोज नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की कोशिश है कि जिला में एक भी नागरिक वैक्सीनेशन से वंचित ना रहे। यह सुरक्षा चक्र वायरस से बचाने के लिए बहुत ही जरूरी है। इसमें नागरिकों को किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि नया वायरस बहुत ही तेज गति से फैलता है और यह उन लोगों को अधिक प्रभावित कर रहा है जिन्होंने एक भी डोज नहीं लगवाई है। ऐसे में नागरिकों को गंभीरता के साथ विभिन्न सेंटर पर जाकर डोज जरूर लगवानी चाहिए। हरियाणा सरकार के निर्देश पर जिला महेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सार्वजनिक स्थानों पर टीकाकरण टीमें लगातार टीका लगा रही है। सभी अंत्योदय सरल केंद्र, सभी बस स्टैंड तथा नगर पालिका व नगर परिषद में टीका लगाने के लिए टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें