फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छोटे से बड़े सबमें उमंग...होली पर हवा में घुले रंग-गुलाल व गुजिया की मिठास

विज्ञापन
फोटो नंबर- 10आजाद चौक पर लगी रंग-गुलाल की दुकानों से रंग-बिरंगी विग खरीदता बच्चा। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नारनौल। होली के एक दिन पहले बाजारों में त्योहार की रौनक छाई हुई है। शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और बाजारों में रंग-गुलाल की दुकानें लगी हुई है। रंग-गुलाल की दुकानों पर बच्चों व युवाओं की भीड़ देखने को मिली। होली को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

वहीं मिठाइयों की दुकानों पर भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। इस समय सबसे ज्यादा मांग गुजिया और मालपुआ की रही। मालपुआ के भाव 400 रुपये किग्रा और गुजिया के भाव 380 रुपये किलोग्राम है।

वहीं कुल्हाड़ी, हथौडी, बैग वाली पिचकारी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा इस बार केमिकल रहित हर्बल रंगों की मांग में भी बढ़ोतरी हुई है। त्वचा की एलर्जी से बचाव के लिए अधिकतर महिलाएं हर्बल रंगों को चुनाव कर रही है।
विज्ञापन

करोड़ों के कारोबार की उम्मीद

शिवराम, मोहन, रामसिंह ने बताया कि होली पर जिले में रंग-गुलाल का कारोबार 4 से 5 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वहीं मिठाई बनाने वाले दुकानदार जयसिंह व रोहताश ने बताया कि बीते कुछ वर्षों में होली पर मिठाई की मांग में कमी आई है। दुकानदारों ने बताया कि होली पर जिले भर में मिठाई का कारोबार 5 से 7 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इस बार भी केवल गुजिया, मालपुआ और रसगुल्ले की मांग अधिक है। दुकानदारों ने बताया कि होली पर्व पर जिले भर में मिठाई का कारोबार 5 से 7 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

10 रुपये से 600 रुपये तक बिक रही पिचकारी

बाजार में स्पाइडर मैन, हनुमान, मिकी माउस सहित विभिन्न प्रकार के मुखौटे 10 से 50 रुपये के मूल्य पर उपलब्ध है। रंग-बिरंगी बालों की विग 70 से 100 रुपये के मूल्य पर उपलब्ध है। विभिन्न प्रकार की पिचकारी 10 रुपये से शुरू होकर 600 रुपये के मूल्य तक उपलब्ध है। वहीं सामान्य गुलाल 100 रुपये किग्रा और हर्बल रंग 200 रुपये किग्रा के मूल्य पर उपलब्ध है। वहीं विभिन्न प्रकार के स्प्रे कलर 100 रुपये से शुरू होकर 1500 रुपये तक उपलब्ध है।
होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं

होली के मौके पर सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सभी धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश हैं। साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर 19 विशेष नाके लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा होली और धुलंडी के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें