फोटो नंबर-07परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करती एसपी पूजा वशिष्ठ। स्रोत-पुलिस
नारनौल। नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
औचक निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा परीक्षा केंद्र के भवन का बारीकी से निरीक्षण किया गया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र के आसपास कोई अनावश्यक न खड़ा रहे।
अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र पर छोड़कर परीक्षा केंद्र से दूर चलें जाएं। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के आसपास किसी प्रकार का कोई वाहन नहीं खड़ा रहना चाहिए। नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी और थाना प्रबंधकों को निरंतर गश्त करने के निर्देश दिए हैं और साथ ही परीक्षा केंद्रों पर पेट्रोलिंग पार्टियां भी लगाई गई हैं, जो लगातार परीक्षा केंद्रों पर गश्त करती रहेंगी।
पुलिस ने परीक्षार्थियों के अभिभावकों से अपील की है कि वे नकल करने जैसे मामलों में बच्चों का साथ न दें और परीक्षा केंद्रों के आसपास न तो स्वयं जाएं और न ही बच्चों के मित्र और जान पहचान वालों को जाने दें। बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनका भविष्य भी खराब होगा। संवाद