फोटो नंबर-06महिला कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत करते प्राध्यापक। स्रोत- सं
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल में प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से 29 जनवरी से 6 फरवरी तक करियर मार्गदर्शन एवं कौशल विकास पर 14 एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने किया। इस दौरान विभिन्न महाविद्यालयों से आए सात रिसोर्स पर्सन ने छात्राओं को कैरियर विकल्प, रोजगार के अवसर, प्रतियोगी परीक्षाओं, व्यक्तित्व विकास, डिजिटल लिटरेसी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जानकारी दी। 2 फरवरी को जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत व युक्ति भारद्वाज ने भी प्रेरक व्याख्यान दिए। प्राचार्य ने प्लेसमेंट सेल व स्टाफ को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने सीरीज की सफलता पर नोडल अधिकारी डॉ. मनमीत कौर, डॉ. सुनील कुमार व डॉ. अश्वनी भारद्वाज सहित समस्त स्टाफ को बधाई दी। संवाद