नारनौल। शहर के एक शिक्षण संस्थान के एक महिला टीचर और छात्र का वीडियो वायरल हो रहा है। इसकी वजह से छात्र का नाम काट दिया गया।
युवक अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर महिला टीचर के पास जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में संस्थान का क्लास रूम साफ दिखाई दे रहा है। वहीं छात्र भी शिक्षण संस्थान की ड्रेस में दिखाई दे रहा है। इसके बाद छात्र बाहर चला जाता है।
इसको लेकर जब शिक्षण संस्थान के प्राचार्य से बात की तो उन्होंने बताया कि छात्र का नाम काट दिया गया है। वहीं महिला टीचर के खिलाफ उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की गतिविधि से दूसरे छात्राें पर भी गलत प्रभाव पड़ता है। इसलिए लोगों को जागरूक रहना चाहिए। वहीं संस्थानों को भी सतर्क रहना चाहिए, जिससे कि माहाैल असर न पड़े। संवाद