फोटो संख्या:77- दमकल विभाग कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी--स्रोत- कर्मचारी
महेंद्रगढ़। दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल बुधवार को 15वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने दमकल विभाग कार्यालय में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्य कमेटी के आदेशानुसार हड़ताल 26 अप्रैल तक तीन दिन तक बढ़ा दी गई है।
22 से 25 अप्रैल तक दमकल कर्मचारी व सफाई कर्मचारी अलग-अलग खंडों में मुख्यमंत्री व शहरी निकाय मंत्री के नाम मंत्री व विधायक को मांग पत्र सौंपा जाएगा। 27 अप्रैल को जिला मुख्यालय दमकल कार्यालय में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
दमकल कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर 14 दिन से हड़ताल पर बैठे है। प्रदेश सरकार की ओर से कोई अभी तक सकारात्मक जवाब नहीं आया है। इस मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।