मंडी अटेली। हरियाणा डॉक्टर एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा भले ही प्रदेशभर में सेवाओं पर असर डालने का दावा कर रही हो लेकिन अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इसका कोई असर नहीं दिखा। बुधवार को यहां ओपीडी में मरीजों की संख्या 350 के पार पहुंच गई।
विज्ञापन
सुबह से ही डॉक्टर समय पर अपनी-अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहे। कहीं भी भीड़, अफरा-तफरी या इंतजार जैसी स्थिति देखने को नहीं मिली। पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण, लैब जांच से लेकर इमरजेंसी तक सभी विभाग अपने सामान्य रफ्तार में संचालित होते रहे। मरीजों को न तो सीटों के लिए भटकना पड़ा और न ही रिपोर्ट के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इसी कारण मरीजों की संख्या सामान्य दिनों से अधिक है।