फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीपी को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाए : डीसी

Wed, 27 May 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 20सेक्टर में सुविधाओं का जायजा लेती उपायुक्त अनुपमा अंजली।
विज्ञापन
नारनौल। डीसी अनुपमा अंजलि ने मंगलवार को लघु सचिवालय में जिलास्तरीय एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन समिति की बैठक ली। उन्होंने एचएसवीपी सेक्टर की सुविधाओं को लेकर आरडब्ल्यूए की समस्याएं सुनीं। इसके बाद अधिकारियों को साथ सेक्टर का निरीक्षण किया। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पर पहुंचकर कार्यप्रणाली देखी। अधिकारियों से कहा कि एसटीपी को पूरी क्षमता से चलाया जाए।
विज्ञापन

आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर उपायुक्त ने अधिकारियों को अगले तीन दिन के भीतर सेक्टर के सभी मैनहोल पर ढक्कन लगाने के निर्देश दिए।बैठक में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त के सामने सेक्टर की समस्याएं रखीं।
इस पर संज्ञान लेते हुए डीसी ने अधिकारियों को बारिश के मौसम से पहले सीवरेज व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने और सभी नालियों की सफाई करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पार्कों में पानी भरने की समस्या पर उपायुक्त ने अधिकारियों को इसका स्थाई समाधान खोजने को कहा, ताकि जनता को परेशानी न हो। वहीं नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने बैठक में बताया कि शहर के विकास कार्यों के लिए हाउस की बैठक इसी सप्ताह बुलाई जाएगी। इस दौरान एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, डीएमसी रणवीर सिंह व डीएसपी भारत भूषण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें