फोटो संख्या:77- श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को कथा सुनाते
महेंद्रगढ़। मातृभूमि सेवा संघ की ओर से श्री गोपाल गोशाला बुचियावाली में चल रहे श्री सुरभि गो महायज्ञ व गो भागवत कथा के चौथे दिन कथा में श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया।
इस बीच कुरूक्षेत्र से संत शिरोमणि गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज भी वहां पहुंचे और भक्तों को अपने आशीर्वचन सुनाए। कार्यक्रम के दौरान यजमान के रूप में स्थानीय भक्तों के अतिरिक्त दूर-दूर से आए हुए अनेक भक्तों ने भी परिवार भाग लिया।
इस दौरान मास्टर अमरसिंह सोनी के निर्देशन में कृष्ण जन्म की मनमोहक झांकियां पेश की गई। इस अवसर पर प्रांत संघ चालक प्रताप, गो सेवा आयोग हरियाणा पूर्ण यादव, दीपिका सरपंच, प्रवीण, विधायक कंवर सिंह यादव, हंसराज, ब्रह्मदेव आर्य, सुरेश अरोड़ा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद