नारनौल। थाना प्रभारी मंजूषा ने महिला आईटीआई की छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 112 का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कहा, कोई आपात स्थिति आए, तुरंत कॉल करें। पुलिस 10 मिनट में मौके पर मिलेगी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये होने वाले अपराधों से भी सचेत किया।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी मंजूषा ने यह जानकारी दी। छात्राओं को अनजान लोगों से संपर्क न रखने के लिए कहा। छात्राओं को थाना पुलिस की कार्यप्रणाली बताई।
पीएसआई मनीषा ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया बताई। पॉक्सो एक्ट के बारे में भी जानकारी दी। कहा, नाबालिगों के खिलाफ किसी भी तरह का शोषण या अनुचित व्यवहार दंडनीय अपराध है। किसी के साथ ऐसा हो तो तुरंत शिकायत करनी चाहिए।
एएसआई आशा और एलएचसी सरिता ने कहा कि दहेज लेना और देना कानूनन अपराध है। इससे जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि किसी महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है तो वह बिना झिझक थाने में शिकायत दर्ज करा सकती है।
बॉक्स
हमने कार्यक्रम में पुलिस की कार्यशैली को नजदीक से देखने का अवसर मिला। पुलिस किस तरह कार्य करती है, कैसे आमजन तक सहायता पहुंचाती है यह सब सीखने को मिला।-ज्योति, छात्रा
बॉक्स
पुलिस टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, पॉक्सो एक्ट और महिला विरुद्ध अपराधों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर कैसे विपरीत परिस्थितियों में पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। -नेहा, छात्रा
बॉक्स
महिलाओं से छेड़खानी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर महिलाएं कैसे पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती है। महिलाओं को आवागमन करते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए। इन सब बातों को सीखने का मौका मिला।-गंगा, छात्रा
बॉक्स
मैनें कार्यक्रम से जागरूकता मिली है। मैं उससे गांव में अन्य लोगों को भी जागरूकता। साथ ही अपने जीवन में लागू करने की कोशिश करुंगी। -मंजू, छात्रा