फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश संगठन महामंत्री ने चारों विस के शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक ली

विज्ञापन
फोटो 18 बैठक को संबो​धित करते भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री। स्वय
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी की ओर स शक्ति केंद्र प्रमुखों की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक चारों विधानसभा अटेली, नारनौल, महेंद्रगढ़ व नांगल चौधरी के शक्ति केंद्र प्रमुखों को संबोधित करने के लिए चारों जगह आयोजित की गई। इसका उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाना रहा।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक मजबूती का आधार बूथ और शक्ति केंद्र हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता ही पार्टी की चुनावी एवं वैचारिक सफलता सुनिश्चित करती है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने व संगठनात्मक अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया।
बैठक में भाजपा जिला प्रभारी शंकर धूपड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। अलग अलग बैठकों में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह, प्रदेश पैनलिस्ट राकेश शर्मा, जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन भागीरथ मल, दिनेश, जयप्रकाश व जिला महामंत्री योगेश शास्त्री सहित सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों की सक्रिय सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें