फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 13 साल बाद घर में गूंजी किलकारी

विज्ञापन
फोटो 21 कन्या के जन्म पर कुआं पूजन करने जाती महिलाएं। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
मंडी अटेली। वार्ड नंबर 3 निवासी मोनू नागर के घर करीब 13 साल बाद बेटी ने जन्म लिया। नन्ही परी के आगमन से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बेटी के जन्म को लक्ष्मी का आगमन मानते हुए बेटे की तरह सभी रस्में निभाईं। खुशी में छठी की रात का कार्यक्रम, कुआं पूजन और प्रीतिभोज आयोजित किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ महिलाओं ने मंगल गीत गाए और मोहल्ले में मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। मोनू नागर ने कहा कि 13 साल बाद बेटी का जन्म परिवार के लिए बेहद खुशी का अवसर है। उन्होंने इसे लक्ष्मी के आगमन जैसा बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें