फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बसों के आवागमन का समय दर्ज होने से सुधरी स्थिति, यात्रियों को हो रही सहूलियत

Mon, 25 Aug 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्थानीय बस स्टैंड पर बसों के आवागमन का समय रजिस्टर में दर्ज किए जाने से अब स्थिति सुधरने लगी है। निजी बसों की मनमानी पर अंकुश लगा है। अब यात्रियों को समय से बसें मिल रही हैं। यात्रियों को अब बसें सीधे बस स्टैंड के बूथों से बसें मिल रही हैं।
विज्ञापन

यात्रियों को कई बार बाहर से बस पकड़नी पड़ती थी लेकिन बस स्टैंड प्रभारी ने बसों के आने-जाने का समय दर्ज कराना शुरू कर दिया है जिससे अब बसें राइट टाइम हो गई हैं।
अब रजिस्टर में निजी व सरकारी बसों के आने व जाने का समय का पूरा हिसाब रखा जा रहा है। इसके साथ-साथ बसों को बूथों पर लगाना शुरू कर दिया है। पहले निजी व सरकारी बसें बिना बूथ पर लगाए यात्रियों को लेकर सीधे निकल जाती थी।
विज्ञापन

इस से कदम से अब बसों के संचालन के समय में सुधार के साथ-साथ निजी बस चालकों की समय को लेकर मनमर्जी भी नहीं चल पाएगा। यात्रियों को बसों की समय सारणी का भी पता चल पाएगा।
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर वर्तमान में 50 रोडवेज व 55 निजी बसों का आवागमन होता है। बस स्टैंड पर एंट्री रजिस्टर लगाने से चालक व परिचालक को रजिस्टर में नाम, बस नंबर, डिपो व समय का रिकार्ड दर्ज रहेगा। इससे प्रबंधन को बसों के समय पर संचालन में मदद मिलने के साथ-साथ यात्रियों को भी सही समय पर बसें मिल पाएंगी।

वर्जन...
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए रजिस्टर लगाया गया है। ताकि रजिस्टर में आने-जाने का समय लिखा जाएगा। इसके अलावा बसों को बूथों पर लगाया जा रहा है। - हरिकिशन, प्रभारी, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें