फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चालान करने पहुंची नप टीम के साथ दुकानदारों ने किया अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की की

Thu, 27 Jul 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पॉलिथीन बेचने वालों के चालान करने गई नगर परिषद टीम के साथ कुछ दुकानदारों ने अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की भी की। इतना ही नहीं टीम द्वारा जब्त किया गया सामान भी वापस छीनने का प्रयास किया गया। इसके बाद दुकानदारों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। इसके बाद टीम लौट आई। इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत अब कर्मचारी पुलिस से करेंगे।
विज्ञापन

शहर में लगातार पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान टीम सामान जब्त कर दुकानदारों का चालान भी कर रही है लेकिन बुधवार को नगर परिषद टीम को दुकानदारों के विरोध का सामना भी करना पड़ा है। मामला इतना बढ़ गया कि दुकानदार नगर परिषद टीम के साथ गाली गलौज तक करने लग गए। इस दौरान टीम ने आठ दुकानदारों का 24 हजार रुपये का चालान भी किया। इनमें गुलजारी लाल महाराजा दास व रामानंद हेमराज पंसारी का दस-दस हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं पांच दुकानों का पांच-पांच सौ व एक दुकानदार का 1500 रुपये का चालान किया गया।
नगर परिषद टीम ने सबसे पहले नागरिक अस्पताल के पास दुकानों में पॉलिथीन जब्त कर चालान किया। इसके बाद आजाद चौक, किला रोड पर अभियान चलाया गया। टीम जैसे ही मानक चौक स्थित कला मार्केट में एक दुकानदार का चालान करने लगी तो उक्त दुकानदार ने कर्मचारी योगेश के साथ धक्का-मुक्की की और अभद्र व्यवहार किया। वहीं इसके बाद उक्त दुकानदारों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। विरोध ज्यादा होने की वजह से नगर परिषद की टीम को वापिस आना पड़ा। नगर परिषद टीम की तरफ से अधीक्षक राकेश, सिटी टीम लीडर दीपक दूबे, सतीश कुमार, मोहित, राजू ड्राइवर, प्रदीप, व योगेश मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो दुकानदारों के पास भारी मात्रा में डिस्पोजल थे, जब उनका कर्मचारी योगेश अंदर गया तो दुकानदार व उसके हेल्परों ने अभद्र व्यवहार व धक्का मुक्की की। अब दोनों दुकानदारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन

-राकेश कुमार, अधीक्षक, नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें