फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सिविल अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की सिजेरियन डिलिवरी के लिए प्राइवेट अस्पताल से आएंगे विशेषज्ञ

Thu, 27 Jul 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अब स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में सिजेरियन डिलिवरी के लिए नई व्यवस्था कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब निजी अस्पताल में गायनेकोलॉजिस्ट को ऑन कॉल बुलाया जाएगा। जितनी डिलिवरी निजी अस्पताल की गायनाकलोजिस्ट करेंगी, उसी के आधार पर उनको राशि जारी की जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने दो डॉक्टरों का पैनल फाइनल कर दिया है। इससे सिजेरियन डिलिवरी के लिए आने वाली महिलाओं को राहत मिली है। फिलहाल सरकारी अस्पताल में दो गायनाकलोजिस्ट है। इसमें एक गायनाकलोजिस्ट एनएचएम के तहत कार्यरत है जबकि दूसरी महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल से डेपुटेशन पर आती है। 24 घंटे ड्यूटी रहने के कारण डॉक्टरों को परेशानी रहती है, इसलिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से ऑन कॉल डॉक्टर बुलाने की व्यवस्था की गई है। इससे अब किसी भी समय ऑन कॉल गायनाकलोजिस्ट को बुलाकर सिजेरियन डिलीवरी करवाई जा सकेगी।
विज्ञापन


नई गायनाकलोजिस्ट की नियुक्ति की भी चल रही प्रक्रिया
स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनएचएम के तहत नई गायनाकलोजिस्ट की नियुक्ति की प्रक्रिया भी चल रही है। इससे पहले भी प्रक्रिया शुरू की गई थी और एक डॉक्टर का चयन भी हुआ था लेकिन उसने ज्वाइन नहीं किया था। अब फिर से प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत जल्द ही नियुक्ति होने की उम्मीद है।

सर्जन की चल रही ट्रेनिंग, मिलेगी राहत
सिविल अस्पताल के सर्जन की ट्रेनिंग का काम भी चल रहा है- 12-12 दिन की ट्रेनिंग सरकार द्वारा करवाई जा रही है। दो सर्जनों की ट्रेनिंग अगले 24 दिन में पूरी हो जाएगी। उसके बाद और ज्यादा राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन



ऑन कॉल डॉक्टर को बुलाने की व्यवस्था की गई है ताकि सिजेरियन हो सके। गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के समय दिक्कत नहीं आएगी। दो सर्जन की ट्रेनिंग भी चल रही है। उसके बाद समस्या बिल्कुल खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. धर्मेंद्र सांगवान, स्वास्थ्य अधीक्षक, सिविल अस्पताल, नारनौल


एनएचएम के तहत गायनाकलोजिस्ट की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नियुक्ति होने की उम्मीद है।
-डॉ. रमेशचंद्र आर्य, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें