फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई

Sun, 02 Aug 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुल बाजार स्थित सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के अध्यापक ने दूसरी कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित छात्र के पिता ने शहर चौकी में शिकायत देकर अध्यापक पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छात्र होमवर्क करके नहीं लाया था।
विज्ञापन


छात्र के पिता गणेश महल निवासी नत्थुराम ने बताया कि उनका बेटा प्राइमरी स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ता है। बेटा शुक्रवार को स्कूल गया तो अंग्रेजी विषय के अध्यापक ने उसका होमवर्क पूरा नहीं होने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। अध्यापक ने बच्चे की डंडों से इस कदर पिटाई की कि उसकी पीठ और हाथ नील पड़ गए।

नत्थुराम ने बताया कि जब वह शुक्रवार रात को घर गया तो बच्चे ने उन्हें अध्यापक द्वारा की गई पिटाई के बारे में बताया। इसके बाद वे उसे सामान्य अस्पताल लेकर गए और वहीं रात को अस्पताल चौकी में उन्होंने अध्यापक के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में नहीं आई। इसके बाद वे शनिवार को अस्पताल चौकी में गए तो वहां से उन्हें पुल बाजार पुलिस चौकी में भेज दिया गया। पुल बाजार चौकी में भी पिता ने एक शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें