फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक कमरे में चल रहा विद्यालय तो कहीं एक अध्यापक संभाल रहीं पूरा स्कूल

Wed, 03 Apr 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में हर साल लाखों खर्च करने के बावजूद भी छात्र संख्या नहीं बढ़ पा रही है। क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा के लिए बुनियादी मूलभूत सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। विद्यालयों में कहीं स्टाफ का अभाव है तो कहीं भवन पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर के बीचोंबीच स्थित तीन विद्यालयों की पड़ताल में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शहर की दो प्राथमिक पाठशालाओं को तो महज एक-एक अध्यापक का ही सहारा है। साथ ही इन अध्यापकों की पीपीपी सर्वे, बीएलओ के साथ-साथ बोर्ड परीक्षाओं में भी ड्यूटी देनी पड़ रही है। जिन विद्यालयों में एक-एक का स्टाफ है उनकी भी ड्यूटी गैर शिक्षण कार्यों में लगाई जा रही है। विद्यालयों में पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में प्रयासों के बावजूद भी छात्र संख्या नहीं बढ़ पा रही है। विभाग के अधिकारी व अध्यापक भी हर वर्ष प्रवेशोत्सव पर लाखों रुपये खर्च कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।
76 साल पुराने रावमावि के अध्यापकों को जर्जर भवन का है सहारा

वर्ष 1948 में बने 76 साल पुराने भवन के तीन कमरों में अध्यापकों के कार्यालय हैं। छत से प्लास्टर गिर रहा है, लेकिन शिक्षा विभाग न ही तो इस भवन को कंडम घोषित करा पाया है और न ही इस भवन की मरम्मत हुई है। राव बहादुर सिंह मुल्तानीमल मोदी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में इस समय प्राचार्य के अलावा ड्राइंग, होम सांइस इकॉनोमिक्स के प्रवक्ता के पद ही रिक्त हैं। विद्यालय में 22 कमरे हैं, लेकिन बीचोंबीच स्थित 76 साल पुराने भवन के तीन कमरों में अध्यापकों के कार्यालय भी चल रहे हैं। एक अध्यापक के कार्यालय में तो प्लास्टिक के तिरपाल से गिरते प्लास्टर से बचाव किया गया है।
विज्ञापन

तीन साल में रावमावि में यह रही है छात्र संख्या
वर्ष छात्र संख्या
2020-21 519
2021-22 488
2022-23 574
2023-24 488
राप्रापा मोहल्ला चौक के 52 विद्यार्थियों को एक ही अध्यापिका का सहारा
शहर के मोहल्ला चौक स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला के 52 विद्यार्थियों को इस समय एक ही अध्यापिका के रूप में मंजु शर्मा शिक्षा दे रही हैं। बार-बार डेपूटेशन पर तैनाती की मांग बीईओ से की जा चुकी है, लेकिन तैनाती अभी तक नहीं हुई है। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से पाठशाला में तीन अध्यापकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन एक का जून 2023 में तबादला हो गया था। अध्यापिका मंजु शर्मा ने बताया कि शिक्षण के अलावा पीपीपी सर्वे, उल्लास के तहत सर्वे में तैनाती की गई है। शहर के वार्ड नंबर छह व सात से डाटा कलेक्ट करने की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ रही है।
यह है मोहल्ला चौकी की राकप्रापा की छात्र संख्या
वर्ष छात्र संख्या

2020-21 59

2021-22 112

2022-23 63

2023-24 52
70 सालों से एक ही कमरे में चल रही पाठशाला
वर्ष 1954 में 70 वर्षों से शहर की अनाज मंडी में एक ही कमरे में चल रही राजकीय प्राथमिक पाठशाला को सात दशक में भी ड्यूल डेक्स व बिजली-पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। आठ साल पूर्व बिजली कनेक्शन कटने के बाद विभाग के जिम्मेदार कनेक्शन तक नहीं करा पाए हैं। इस समय सिर्फ एक ही अध्यापक की तैनाती है, लेकिन 23 विद्यार्थियों को दरी पर बैठाकर शिक्षा दी जा रही है। अध्यापक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली कनेक्शन व डेक्स उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शिक्षा विभाग को अवगत कराया जा चुका है। उनकी ड्यूटी पीपीपी सर्वे के अलावा बीएलओ व बोर्ड परीक्षाओं में भी लगाई जा रही है। साथ ही ऑनलाइन कक्षाओं व विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम करने के लिए वर्ष 2007 में मिला टीवी भी आज तक नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

यह है राप्रापा अनाज मंडी में छात्र संख्या का आंकड़ा
वर्ष छात्र संख्या

2020-21 29

2021-22 41

2022-23 35

2023-24 23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें