महेंद्रगढ़/कनीना। क्षेत्र की तीन रामलीलाओं में लक्ष्मण मूर्छित और शक्ति प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को भावुक कर दिया। महेंद्रगढ़ की श्री हनुमान रामलीला में लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भयंकर युद्ध की लीला हुई।
मेघनाद ने ब्रह्मास्त्र बाण चलाकर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। यह देख भगवान श्रीराम और वानर सेना चिंतित हो उठे। हनुमान लक्ष्मण को युद्धभूमि से उठाकर श्रीराम के पास ले गए। इसके बाद वे सुखेन वैद्य के पास पहुंचे जिन्होंने पहाड़ पर संजीवनी बूटी मिलने की बात बताई। हनुमान बूटी लेकर आए और लक्ष्मण के प्राण बचाए।
रामलीला प्रधान राजेश सैनी ने बताया कि राम की भूमिका में रेविन गोरा, लक्ष्मण प्रथम भारद्वाज, रावण भूपसिंह सोनी, सीता जितेंद्र वर्मा, हनुमान कमल सैनी, विभीषण रामौतार खन्ना और मेघनाद शेरसिंह मोयल रहे। निशु डांसर के अप्सरा नृत्य ने भी दर्शकों को आकर्षित किया। निदेशक मोनू सैन और होशियार सिंह सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी कनीना के रंगमंच पर 13 दिवसीय लीलाओं के 11वें दिन लक्ष्मण मूर्छित लीला हुई। युद्ध में मेघनाद की एक न चली तो उसने शक्ति बाण से लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया।
हनुमान उन्हें श्रीराम के पास ले गए और संजीवनी बूटी लाने का प्रसंग भी प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया। रावण की भूमिका में कृष्ण पहलवान चेलावास, मेघनाद मनोज, राम शिवकुमार शर्मा, लक्ष्मण सचिन शर्मा, सीता मुकेश कपूर, जामवंत नितिन मित्तल, हनुमान मन्नू मित्तल, अंगद कर्नल चिकारा और भरत विकसित रजलीवाल ने अभिनय किया।
वहीं महेंद्रगढ़ की आदर्श रामलीला में बीती रात लक्ष्मण शक्ति की लीला हुई। इसमें रावण द्वारा विभीषण को लात मारकर निकालना, रावण-अंगद संवाद, मेघनाद द्वारा लक्ष्मण को मूर्छित करना और नल-नील द्वारा लंका पर पुल बनाने के दृश्य प्रस्तुत किए गए। राम सुरेश गोस्वामी, लक्ष्मण चेतन यादव, रावण शुभम तिवारी और मेघनाद केशव सैनी सहित अन्य कलाकारों ने भूमिकाएं निभाईं।
फोटो संख्या:72- श्री हनुमान रामलीला कमेटी के रंगमंच पर श्रीराम व वानर सेना संवाद का मंचन करते - फोटो : कोटला चुंगी चौराहा से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर लगाई गई बैरिकेट और तैनात पुलिस। संवाद
फोटो संख्या:72- श्री हनुमान रामलीला कमेटी के रंगमंच पर श्रीराम व वानर सेना संवाद का मंचन करते - फोटो : कोटला चुंगी चौराहा से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर लगाई गई बैरिकेट और तैनात पुलिस। संवाद