फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीएम के स्वागत को सैनी समाज जुटेगा एकजुट

विज्ञापन
फोटो नंबर-22मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बैठक में मौजूद राष्ट्रीय सैनी सभा के पदा​धिकारी। स्रो
विज्ञापन
नारनौल। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा, जिला महेंद्रगढ़-नारनौल की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष संजय सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक जिला उपाध्यक्ष मुकेश सैनी के कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें 17 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नारनौल आगमन को लेकर स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी ने पदाधिकारियों और सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांवों से अधिक से अधिक लोगों को साथ लेकर सैनी सभा भवन, रेवाड़ी रोड, नारनौल पहुंचें और मुख्यमंत्री का स्वागत करें।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानसिंह सैनी और मुकेश सैनी ने कहा कि समाज की एकजुटता से कार्यक्रम को भव्य बनाया जा सकता है। जिला महासचिव विजय सैनी और मीडिया प्रभारी एडवोकेट मुकेश सैनी ने भी पदाधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें