फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बजट को लेकर सत्ता पक्ष ने सराहा तो विपक्ष ने नकारा

Fri, 23 Feb 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:86- पूर्व ​शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा--स्रोत--स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ । हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रस्तुत किए गये वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 11 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ एक लाख 90 हजार करोड़ का प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक बजट पेश किया है। बजट में किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों व महिलाओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों पर ध्यान दिया गया है।- रामविलास शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री
हरियाणा सरकार ने पेश किए गए आम बजट में प्रदेश के किसी भी वर्ग का ध्यान नहीं रखा है। किसान एमएसपी की मांग काफी वर्षों से कर रहा है। कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहा है। लिपिक वर्गीय कर्मचारी अपने वेतन विसंगतियों को दूर करने तथा 35400 के मूल वेतन की मांग को लेकर संघर्षरत है। यह बजट मजदूर, किसान व कर्मचारी के साथ साथ अन्य वर्गों के लिए निराशा जनक साबित हुआ है। -पंकज बाला मालड़ा, पूर्व संयुक्त सचिव साउथ हरियाणा आम आदमी पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बजट किसान, मजदूर और कमेरे वर्ग को समर्पित बजट है। खेलों को बढ़ावा देते युवा वर्ग को भी आगे बढ़ाने का काम किया है। विकसित भारत विकसित हरियाणा की दिशा में आगे बढ़ने के लिए यह बजट अहम भूमिका निभाएगा। -अमित मिश्रा, जिला महामंत्री भाजपा

फोटो संख्या:86- पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा--स्रोत--स्वयं

फोटो संख्या:86- पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा--स्रोत--स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें