फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आरयूबी निर्माण कार्य के चलते मार्ग किया परिवर्तित, नारनौल से 31 मई व एक जून को गुजरेगी ट्रेन

विज्ञापन
फोटो नंबर- 18नारनौल का रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
नारनौल। जयपुर मंडल के कानोता-खातीपुरा रेलखंड के मध्य समपार फाटक संख्या 209 व 210 पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान अनेक रूट परिवर्तित किए गए हैं। इसकी वजह से नारनौल रेलवे स्टेशन से काफी ट्रेन होकर गुजरेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 12195 आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा, गाड़ी संख्या 12196 अजमेर-आगराफोर्ट, गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी रेलसेवा, गाड़ी संख्या 09636 रेवाडी-जयपुर, गाड़ी संख्या 51973 मथुरा-जयपुर और गाड़ी संख्या 51974 जयपुर-मथुरा रेलसेवा एक जून को रद्द रहेगी।


मार्ग परिवर्तित होने से ये ट्रेन नारनौल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी

-गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली रेलसेवा, गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा, गाड़ी संख्या 20964 वाराणसी-साबरमती रेलसेवा 31 को प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा एक जून को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा 31 मई को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा एक जून को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा 31 मई को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12015 नई दिल्ली-अजमेर रेलसेवा जो एक जून को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह सभी रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी, जो परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें